Old Age Home
मंगलम् वृद्धाश्रम ( वानप्रस्थ आश्रम) - स्थापना वर्ष 1987
मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय विभाग द्वारा स्वीकृत वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है, संस्था द्वारा संचालित इस आश्रम में वर्ष 1987 से अभी तक 1915 वृद्ध / निराश्रितों को आश्रय प्रदान किया चुका है।आश्रम में निवासरत वृद्धों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संस्था द्वारा निम्न व्यवस्थाएं की गई है- प्रत्येक वृद्ध / निराश्रित को पलंग, गद्दा, रजाई, कम्बल, चादर, तकिया मच्छरदानी, सुबह चाय एवं नाष्ता, दोपहर भोजन, सांय चाय एवं रात्रि भोजन, निःशुल्क पहनने के वस्त्र, दैनिक उपयोग सामग्री (तेल, साबुन, नाई एवं कपडे धुलाई ) प्रातः काल योग एवं ध्यान की कक्षा अध्ययन एवं ज्ञानर्वधन हेतु अखवार साहित्य, मैग्जीन, इत्यादि। मनोरंजन के लिए टीवी, सीडी प्लेयर, कैरम, चैस, लूडो, अन्य मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराई जाती हैं।


























