Day Care Center
डे केयर सेन्टर (वृद्धजनों हेतु).
मध्यप्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के निर्देशानुसार मंगलम् शिवपुरी द्वारा अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री आर. के. जैन के मार्गदर्शन में मंगलम् भवन, अस्पताल चौराह, शिवपुरी मध्यप्रदेश में “डे केयर सेन्टर ” की स्थापना की गई । ” डे केयर सेन्टर ” का विधिवत्शु भारम्भ 26 जनवरी 2014 को संस्था द्वारा आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर जिला शिवपुरी, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संग्राम सेनानी श्री प्रेमनारायण नागर, पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्रसिंह सिकरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मधुकर आग्नेय, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री डी. के. जैन, एसडीएम श्री दिनेश जैन, उपस्थित रहे । इस केन्द्र में प्रतिदिन आश्रम में निवासरत वृद्धजन एवं अन्य वृद्ध आकर विभिन्न मनोरंजन एवं खेल सामग्री का उपयोग कर अपना समय व्यतीत करते है साथ ही संध्या के समय एवं बार विशेष को भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।












