Dindyal rasoe Yogna

दीनदयाल अंत्योदय रसोई

मंगलम् शिवपुरी मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना “दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना’ का संचालन किया जा रहा है गरीब कल्याण वर्ष 2017 के क्रम में मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी “दीन दयाल अंत्योदय रसोई योजना का उद्घाटन दिनांक 07.04.2017 को माननीया श्रीमंत यशोधराजे जी सिंधिया केबिनेट मंत्री (खेल, युवक कल्याण, धर्मस्व विभाग) द्वारा किया गया।
मंगलम् शिवपुरी द्वारा संचालित रसोई में प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जरूरतमंद लोगों को 5/- रूपये मे भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मंगलम् शिवपुरी द्वारा 07.04.17 से अक्टूबर 2018 तक 2 लाख से अधिक व्यक्तियों को भरपेट भोजन कराया गया। संस्था द्वारा स्वयं के संशाधनो से समस्त व्यय राशि ( कर्मचारी, ईधन, सब्जी किराना) रसोई को उपलब्ध करा कर रसोई का सफल संचालन किया जा रहा हैं । इनके अलावा 9 वैतनिक कर्मचारी रसोई में संलग्न किये गये हैं। मंगलम् के पदाधिकारियों के अलावा समाज के सेवाभावी लोग प्रतिदिन रसोई में आकर सेवा कार्य कर रहे हैं। प्रायः प्रतिदिन समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी खुशिया बांटने के लिए यहां आये हैं । लोग अपना जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, परिजनों की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर आकर यहां गरीबों / जरूरतमंदो को यथा क्षमता भोजन करा रहे हैं। मंगलम् शिवपुरी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस योजना के सफलतम क्रियान्वयन के लिए कृत संकल्प है।

Scroll to Top