Mangalam Blood

मंगलम् ब्लड बैंक - स्थापना वर्ष 2015

“रक्त दान जीवन दान” गर्भवती माताओ एवं अन्य गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों हीमोफीलिया / थैलीसीमिया जैसे रोग से प्रसित बच्चो को समय रहते आवश्यक ब्लड उपलब्ध होने से उनका जीवन बचाया जा सकता है। संस्था द्वारा इस प्रयोजन के लिए संकल्पित होकर जिलें में कार्य इसके लिए व्यक्तियो को जागरूक किया युवाओं के ग्रुप तैयार किया गया। वर्तमान टेक्नोलोजी का उपयोग किया गया जिसमे whatsapp एवं facebook पर ग्रुप पेज बनाकर लोगो को जोडा गया। whatsapp पर दो ग्रुप मे कुल 432 दानदाता है जो ग्रुप पर ब्लड की मांग पर तत्काल जरूरतमंदो की सहायता प्रदान की जा रही है।
इन तकनीक के माध्यम से जरूरतमंदो को तत्काल ब्लड उपलब्ध करा कर जीवन बचाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। मंगलम् ब्लड के माध्यम से शिवपुरी जिले के साथ दिल्ली. भोपाल. इंदौर, झांसी. कोटा में भी समय रहते जरूरतमंदो को ब्लड उपलब्ध कराया संस्था द्वारा 31 मार्च 2024 तक 2172 यूनिट से अधिक ब्लड जरूरतमंदो एवं जिला चिकित्सालय को उपलब्ध कराया गया।
संस्था द्वारा दानदाताओं के मनोवल के लिए दिनांक 12 जनवरी 2017 स्वामी विवेकानंद जयंती ” युवा दिवस के रूप में मनया एवं इस अवसर पर श्री प्रहलाद भारती विधायक पौहरी श्री सुनील कुमार पाण्डे जी पुलिस अधिक्षक श्री मुन्नालाल कुशवाह नगरपालिका अध्यक्ष एवं पदाधिकारीयों द्वारा सभी दानदाताओं को पुरस्कृत प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

Scroll to Top